हरियाणा में सरकारी भर्तियों को अब समयबद्ध किया जाएगा: सीएम मनोहर लाल

नई गठबंधन सरकार ने प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। हरियाणा में सरकारी भर्तियों को अब समयबद्ध किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही यह निर्धारित कर दिया जाएगा कि संबंधित भर्ती कब तक पूरी होगी। प्रदेश में भर्तियां यदि समयबद्ध हो जाती हैं, तो न केवल युवाओं को इसका बड़ा लाभ होगा।

बता दे प्रदेश में सरकारी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग की माध्यम से की जाती है। विभिन्न विभागों में तृतीय और चर्तुथ श्रेणी की भर्तियां हरियाणा कर्मचारी आयोग करता है। जबकि हरियाणा कैडर की द्वितीय व प्रथम श्रेणी की भर्तियां हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाती है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *