कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का निधन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजनाथ पाटिल का 82 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया है। बता दे लंबी बीमारी के चलते उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तो वहीँ पाटिल ने 1984 में तत्कालीन सीएम रामकृष्ण हेगड़े की कैबिनेट में बागवानी मंत्री के रूप में कार्य किया था और बाद में 1994 में एचडी देवेगौड़ा कैबिनेट में शहरी विकास विभाग का पोर्टफोलियो संभाला था।
वहीँ पाटिल कल्याण कर्नाटक के पिछड़े क्षेत्र को संविधान के अनुच्छेद 371 तहत विशेष दर्जा दिलाने की मांग करते हुए, दो दशक लंबे संघर्ष में पूरे लगन के साथ शामिल रहे साथ ही, पाटिल कई आंदोलन में सबसे आगे थे।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *