चंद्रयान-1 ने पूरे करे 11 साल

आज ही के दिन चंद्रयान-1 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चांद के लिए 22 अक्टूबर 2008 को रवाना किया था. तो वहीँ पूरे 11 साल हो गए हैं लेकिन चंद्रयान-1 की वजह से आज भी देश का नाम गर्व से लिया जाता है. साथ ही बता दे यह देश का पहला ऐसा स्पेस मिशन था, जिसने दुनिया को यह बताया कि चांद की सतह पर पानी है. यह पूरी सदी की सबसे बड़ी खोज थी और इस मिशन ने पूरी दुनिया में इसरो ने धाक जमाई.

बता दे Chandrayaan-1 ने 22 अक्टूबर को लॉन्च होने के बाद अंतरिक्ष में 7 चक्कर लगाते हुए 8 नवंबर को चांद की पहली कक्षा में पहुंचा. तो वहीँ चार बार चांद की कक्षा बदलने के बाद 12 नवंबर को चंद्रयान-1 चांद के सबसे करीब पहुंच गया जहां उसे चांद के चारों तरफ चक्कर लगाना था. साथ ही चंद्रयान-1 ने करीब 11 महीने काम किया और ज्यादा रेडिएशन की वजह से चंद्रयान-1 में पावर सप्लाई बाधित हो गई और इसमें लगे कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसकी वजह से इसका पृथ्वी के डीप स्पेस नेटवर्क से संपर्क टूट गया था.

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *