बाढ़ वार्निंग की टैकनोलजी पाने वाला पहला राज्य बना तमिलनाडु

हर साल देश के किसी ना किसी राज्य में बाढ़ आती है और जान-माल का नुकसान होता है। जहां 2015 की विनाशकारी चेन्नई बाढ़ के बाद, केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा ऐसी अवधारणा पर ध्यान दिया जाने पर जोर डाला गया, जिसमें बाढ़ की चेतावनी सही समय पर सामने आजाए। तो वहीँ तकनीक, जिसे ‘CFLOWS ‘ कहा जाता है, भारत की पहली एकीकृत तटीय बाढ़ चेतावनी प्रणाली है।

बता दे तमिलनाडु चेन्नई में एक ‘intelligent flood warning system’ को काम में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो अधिकारियों को मानसून के दौरान क्षेत्रवार बाढ़ का विवरण कर सकेगा। साथ ही इस प्रणाली को केवल चेन्नई के लिए ही नहीं बल्कि मुंबई जैसे अन्य तटीय शहरों के लिए भी एक गेम-चेंजर माना जा रहा है, जहाँ शहरी बाढ़ मानदंड बन गया है। साथ ही यह एक एकीकृत जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली है, जो संभावित 10 दिनों के पूर्वानुमान पर अपनी सेवा प्रदान करेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और TN सरकार ने संयुक्त रूप से इसे विकसित किया है।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *