उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प – किम जोंग

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वहां के पवित्र पाइकेतो पर्वत का दौरा कर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार किम सफेद घोड़े पर उत्तर कोरिया के पवित्र पाइकेतो पर्वत पर घूमते नजर आए। कोरियाई प्रायद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं।

आपको बता दे किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर यहां जाते हैं। वॉशिंगटन सेकूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे। किम ने निकटवर्ती निर्माणाधीन स्थलों का दौरा किया। किम ने परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से उनके देश पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना भी की।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *