नए चेहरों को टिकट देना एक प्रयोग है: खट्टर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 75 प्लस का टारगेट रखा है। वोटिंग में अभी 12 दिन शेष हैं। कई सीटों पर नए चेहरों को टिकट देकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने जोखिम उठाया है। बता दे राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

तो वहीँ उन्होंने कहा की हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन उनकी अपनी फील्ड में महारत है। नया प्रयोग किया है। प्रयोग सफल भी होते हैं। कई बार असफल भी हो जाते हैं। नए लोगों को राजनीति में आना चाहिए। भाजपा ने यही किया है।
तो वहीँ उन्होंने कार्यकाल के 3 काम जो अपने अच्छे मानते हुए बताया की पहला : बिना भेदभाव हरियाणा का विकास किया, जो डिजर्व करता था, उसी को दिया। चेहरा, नाम, जाति, इलाका आदि कभी नहीं देखा तो वहीँ दूसरा- डिलीवरी: यानी हर स्कीम, सर्विस डोर स्टेप तक पहुंचाई है। कमीशन एजेंट खत्म किए हैं। तीसरा- ईमानदारी, हमने ईमानदारी बरती है और जनहित में जो है वही किया है।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *