100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय बनी हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय (पुरुष-महिला मिलाकर) बन गई हैं। तो वहीँ इस मामले में वे महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से दो मैच आगे हैं। धोनी और रोहित ने अब तक 98 टी-20 खेले हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक 72 टी-20 खेले हैं।

तो वहीँ बता दे हरमनप्रीत ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे टी-20 में हासिल की है। साथ ही भारतीय टीम यह मैच 105 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीका के 175 रन के जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि भारत ने सीरीज 3-1 से जीत ली है।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *