चुनाव में विपक्ष के लिए चुनौतियां कम नहीं, भाजपा ने रखा है 75 प्लस का लक्ष्य

हरियाणा में विपक्षी दलों के अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरने से उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। राज्य में विपक्ष के बिखराव और उसकी चुनावी तैयारियों से ऐसा लग रहा है कि वह अस्तित्व को बचाने लिए मैदान में उतर रहा है। ऐसे में भाजपा को अपने 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने में आसानी हो सकती है।

बता दे राज्य में पिछले और इस बार के चुनाव में फर्क सिर्फ यह है कि पिछली बार मुकाबला भाजपा और इनेलो के बीच था। मगर, इस-बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इनेलो के विभाजित होने और उसके बाद उसके तमाम बड़े नेताओं व विधायकों के अन्य दलों में शामिल होने के कारण पार्टी धराशाई हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के कमजोर रुख से भाजपा अपने 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही है। इनमें खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों व मंत्रियों का टिकट काटना, जमीनी स्तर पर प्रचार और मोदी के चेहरे का लाभ उठाना आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *