पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से दिल्ली प्रदेश भाजपा ने भी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का अभियान शुरू कर बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया तो वहीँ इसके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दीन दलाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

साथ ही वहीं, लोधी कॉलोनी स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, टाउन हॉल स्थित स्वामी श्रद्धानंद की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, संसद भवन के सामने गोविंद बल्लभ पंत व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी माल्यार्पण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *