भारतीयों की आबादी विदेश के शहरो में सबसे ज्यादा

नौकरी, उद्योग, व्यापार जैसे कारणों की वजह से अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में रहने वालों भारतीयों की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार भारत में जन्मे 1.75 करोड़ लोग अलग-अलग देशों में रहते हैं। 2019 में भारत 1.75 करोड़ की प्रवासी आबादी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया-भर में प्रवासियों की संख्या करीब 27.2 करोड़ पर पहुंच गई है। इस रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की उम्र, लिंग और मूल देश तथा दुनिया के सभी हिस्सों के आधार पर संख्या बताई गई है। कुल प्रवासियों की संख्या दुनिया की आज की आबादी का 3.5% है, जबकि 2000 में यह 2.8 % थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया के आधे प्रवासी सिर्फ 10 देशों में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *