विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीद हुई कम

इसरो के वैज्ञानिक अभी भी अपने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में लगे हैं। विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीद अब कम ही है। क्योंकि चांद पर अब रात होने वाली है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद भी साथ देने के लिए देशवासियों के प्रति आभार जताया है.

आपको बता दे 7 सितंबर को तड़के 1.50 बजे के आस-पास विक्रम लैंडर का चांद के दक्षिणी ध्रुव पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। जिस समय चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई, उस समय वहां सुबह थी। यानी सूरज की रोशनी चांद पर पड़नी शुरू हुई थी। चांद का पूरा दिन यानी सूरज की रोशनी वाला पूरा समय पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। यानी 20 या 21 सितंबर को चांद पर रात हो जाएगी। 14 दिन काम करने का मिशन लेकर गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के मिशन का टाइम पूरा हो जाएगा। आज 18 सितंबर है, यानी चांद पर 20-21 सितंबर को होने वाली रात में कुछ ही वक्त बचा है। यानी, चांद पर शाम हो चुकी है। हमारे कैलेंडर में जब 20 और 21 सितंबर की तारीख होगी, तब चांद पर रात का अंधेरा छा चुका होगा।

अगर 20-21 सितंबर तक किसी तरह भी इसरो और दुनिया भर की अन्य एजेंसियों के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में सफल हो गए तो ठीक, नहीं तो यह माना जा सकता है कि दोबारा विक्रम से संपर्क करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। क्योंकि, चांद पर रात शुरू हो जाएगी, जो पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होगी।चांद के उस हिस्से में सूरज की रोशनी नहीं पड़ेगी, जहां विक्रम लैंडर है। तापमान घटकर माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस तापमान में विक्रम लैंडर के इलेक्ट्रॉनिक हिस्से खुद को जीवित रख पाएंगे, ये कह पाना मुश्किल है। इसलिए विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *