लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन के माध्यम से होगी बच्चों की पढ़ाई: हिमाचल

कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन में अब बच्चों की पढ़ाई अवरुद्ध नहीं होगी। इस दौरान शिक्षा विभाग पहली बार दूरदर्शन के जरिये सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई करवाएगा। बता दे इसका प्रसारण दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल पर 17 अप्रैल से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन केंद्र शिमला में ई-पाठ्यक्रम की जांच की थी

वही, इसका फाइनल ट्रायल 16 को किया जाएगा। विभाग ने जो पाठ्यक्रम तैयार किया है उसका टेलीकास्ट हो सकेगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे ऐसे थे, जिनके पास स्मार्ट फोन की सुविधा नहीं थी। विभाग ने इसे देखते हुए दूरदर्शन के जरिये से प्रसारण करवाने का फैसला लिया है। अब कोई भी बच्चा पढ़ाई से अनियंत्रित नहीं रहेगा।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *