यमुना और कश्‍मीरी घाट पर एकत्र सैकड़ों लोगों को भेजा गया शेल्टर होम: सीएम केजरीवाल

विश्व में कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। कोरोना के कारण विश्व के कई देशों में लॉकडाउन है। भारत में भी इस घातक बीमारी के कारण दूसरी बार भी लॉकडाउन किया गया है। पहले चरण के लॉकडाउन को पूरा करने के बाद 15 अप्रैल को दूसरी बार सरकार ने इसे द्वारा लागू कर कोरोना के संक्रमण की श्रंखला को भंग करने का प्रयास किया। इस बीच लोग अपने घरों में कैद हैं वहीं कुछ लोगों की तस्‍वीर आई है जो निराश्रय हैं और यमुना के पुल के नीचे आज-कल दिन कटाने की मजबूरी हैं।

वही, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना घाट पर मजदूर एकत्र हुए हैं। उनके लिए रहने और खाने का प्रबंध किया जाए। उन्हें तत्काल शिफ़्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रवासी मजदूर जो कश्‍मीरी घाट पर एकत्र हैं उन्‍हें फल और अन्‍य खाने का सामान देकर शेल्‍टर होम्‍स में शिफ्ट किया जा रहा है। यह लोगों को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है।

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *