अमित शाह ने हिंदी दिवस पर लोगो को किया जागरूक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के मौके पर देश को शुभकानाएं दी और हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक करने पर जोर दिया। उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी व सरदार वल्‍लभभाई पटेल के सपनों ‘एक देश एक भाषा का जिक्र कर कहा कि इसे साकार करने के लिए हिंदी का इस्‍तेमाल और भी जोरो-शोरो के साथ हमे करना होगा.

साथ ही उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परंतु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।

वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिंदी दिवस के मौके पर देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘पूरे देश में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो हम सब को एक धागे में पिरोती है और दुनिया में हमारी पहचान भी है। आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। हम सब हिंदी का इस्‍तेमाल अधिक से अधिक करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।’

साथ ही इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया और कहा, ‘आशा-अभिलाषा है हिंदी, सबको साथ लेकर चलनेवाली भाषा है हिंदी! हिंदी साहित्य की सेवा में लगे हुए सभी लेखकों, कवियों और पत्रकारों को नमन करते हुए देशवासियों को हिंदी-दिवस की शुभकामनाएँ!!’ हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाई जाती है। इसी दिन भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी को चुना गया था। देश के लिए चुने गए 22 भाषाओं में से एक हिंदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *