अगले मुख्यमंत्री के लिए चुने गए शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम भाजपा आलाकमान ने तय कर दिया है। बता दे वे राजभवन में आज रात 9 बजे शपथ लेंगे। कमलनाथ के 20 मार्च को इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार बार बात की। इसके बाद शिवराज को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। मोदी ने शिवराज को कल ही इस बात का इशारा किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद संभालना है।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *