वायुमंडल में कार्बन का स्तर बढ़ने से बढ़ती है गर्मी

गर्मी वायुमंडल में कार्बन का स्तर बढ़ने से भी साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। इस सदी के अंत तक अधिक गर्मी के कारण सालाना लगभग 121 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

बढ़ते वैश्विक तापमान से उष्मागत तनाव के मामलों की में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बता दे हीट स्ट्रेस एक ऐसी बीमारी है जो अधिक गर्मी के संपर्क में आने के कारण होती है। इसमें हमारा शरीर गर्मी के अनुकूल अपना तापमान बनाए रखने में असमर्थ हो जाता है और कई बार समय पर उपचार न दिया जाए तो इससे जान पर भी बन आती है। अधिक गर्मी न सिर्फ हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है किन्तु इससे कृषि, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है।

 

RANJANA

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *