सीएम जयराम ठाकुर ने बजट किया पेश: हिमाचल बजट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बजट में कई घोषणाएं की। सीएम ने  कहा कि प्रदेश सरकार ने सुपर 100 योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 10 वीं के 100 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक को छात्र को एक – एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आगामी वर्षों में कृषि कोष राशि के तहत 20 करोड़ रुपए राशि का प्रस्तावित किया गया है। इससे प्रदेश के 75 हजार से 90 हजार किसानों को लाभ होगा। सीएम ने  कहा कि प्रदेश में हींग और केशर की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कृषि संपन्नता योजना की भी घोषणा की। इसके तहत 25 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान किया गया है।

 

RANJANA

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *