हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष बने डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बन गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने होटल पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की विधिवत घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उनका पहला काम संगठन को मजबूत करना है।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *