8 अक्टूबर को फ्रांस में भारत के लिए पहला राफेल विमान हासिल करेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 8 अक्टूबर को फ्रांस पहला राफेल जेट भारत को सौंपेगा जिसके तहत यूरोपियन मिसाइल निर्माता कंपनी एमबीडीए ने कहा कि मीटिअर और स्काल्प जैसी अत्याधुनिक मिसाइल से लैस राफेल भारत के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

वहीँ फ्रांस के साथ भारत ने 59 हजार करोड़ का रक्षा सौदा किया है। इसके तहत भारत को 36 राफेल विमान दिए जाने हैं। तो वहीँ एमबीडीए के इंडिया चीफ लुइस पीडेवेक ने कहा- भारत को राफेल से ऐसी नई क्षमताएं मिलेंगी, जैसी देश ने कभी नहीं देखी थी। राफेल भारतीय वायुसेना को युद्ध में अद्वितीय क्षमता देगा। राफेल एक अद्भुत एयरक्राफ्ट है। यह अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे से लैस है।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *