राफेल पर ओम नहीं तो क्या राहुल गांधी का नाम लिखना चाहिए : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सपना देखा था कि जम्मू-कश्मीर में भी वही झंडा होना चाहिए जो देश मेंं है। जब भाजपा को संसद में बहुमत मिला तो चुटकी बजाकर 370 को समाप्त कर दिया। लोगों ने कहा कि बवाल मचेगा, लेकिन नहींं हुआ। वहां पाकिस्तान की शह पर होने वाला किसी तरह का मानवाधिकार का उल्लंघन नहींं हो रहा।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगोंं ने हमेशा देश को हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगो को बांटा। राजनीति देश मेंं सरकार बनाने के नाम पर होनी चाहिए, देश बांटने के नाम पर नहींं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जनता के बीच खड़े होकर प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैंं। 2014 के बाद 2019 में हरियाणा में रिकार्ड जीत दिलाई। कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल विमान हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स में रखा जाएगा। राफेल पर ओम लिखने के मामले पर राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए क्या आपका नाम लिखना चाहिए।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *