राज्य में बनेगा जल-जीवन-हरियाली मिशन -नीतीश कुमार

जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए राज्य में जल-जीवन-हरियाली मिशन बनेगा। जल-जीवन-हरियाली अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति और नियमित अनुश्रवण के लिए मिशन के गठन की सहमति बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मिली। मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरुआत दो अक्टूबर को करेंगे।

आपको बता दे मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होंगे। कई विशेषज्ञों को भी मिशन में रखा जाएगा। बिहार विकास मिशन की शासी निकाय भी इस कार्य की मॉनिटरिंग करेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी ने यह जानकारी दी। ग्रामीण विकास विभाग ही इस अभियान का नोडल विभाग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *