मोदी सरकार ने सरकारी सेवाओं के लिए लांच किया UMANG एप

मोदी सरकार ने अनेक तरह की सरकारी सेवाओं के लिए UMANG एप को लांच किया था। इससे आप  पासपोर्ट आधार से जुड़ी कई तरह की सेवाओं का फायदा भी उठा सकते हैं। बता दे यह एप एंड्रायड और आइओएस दोनों तरह के प्लेटफॉर्म एवं 13 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप के द्वारा आप भविष्य निधि से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं और कई तरह के बिल भी जमा कर सकते हैं। साथ ही इस एप के जरिए आप प्रोविडेंट फंड से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कोई भी ईपीएफओ सब्सक्राइबर इस एप के जरिए पासबुक देख सकता है।

 

RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *