महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का हुआ पहला विस्तार

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्ध‌व ठाकरे की सरकार बनने के 32 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। बता दे कुल 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें राकांपा से 14, कांग्रेस से 10 और शिवसेना से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। 36 नए मंत्रियों में 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री हैं। इसी दौरान अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री बने। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *