चंद्रयान- 3 को अगले ही साल भेजने की तैयारी कर रहा इसरो

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन जल्द ही चंद्रयान-3 को चंद्रमा की ओर रवाना कर सकता है। तो वहीँ इस पर तेजी से काम चल रहा है और नवंबर 2020 तक इसकी समयसीमा भी निर्धारित कर दी गई है। बता दें कि सितंबर में इसरो ने चंद्रयान-2 के लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की थी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई लेकिन ऑर्बिटर काम कर रहा है और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सात साल तक भलीभांति काम करता रहेगा।

आगे बता दे इसरो ने कई समितियां बनाई हैं और पैनल के साथ तीन सब कमिटियों की अक्टूबर से लेकर अब तक तीन हाई लेवल मीटिंग हो चुकी हैं। वहीँ इस मिशन में केवल लैंडर और रोवर ही होगा यानी इसमें ऑर्बिटर नहीं भेजा जाएगा क्योंकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पहले से ही चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है। साथ ही मंगलवार को चंद्रयान-3 मिशन के लिए ओवरव्यू कमिटी की बैठक हुई जिसमें सब कमिटियों की सिफारिशों पर चर्चा हुई और सब कमिटियों ने संचालन शक्ति, सेंसर, इंजिनियरिंग और नेविगेशन को लेकर अपने प्रस्ताव दिए हैं।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *