उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को कहा अलविदा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अभिनेत्री से नेत्री बनी उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला के मुताबिक, उनका इस्तेमाल हो रहा था, जिसके कारण कांग्रेस से इस्तीफ दे रही है । कांग्रेस से अलग होते हुए उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उर्मिला मातोंडकर ने नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।
उत्तर मुंबई की सीट पर गुजराती वोटर काफी हैं। ये वोटर परंपरागत रूप से भाजपा को वोट देते आए हैं। ऐसे में कांग्रेस को हमेशा यहां मुश्किल का सामना करना पड़ा है। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने मराठी मानुष पर दांव खेला था। उर्मिला न सिर्फ अभिनेत्री हैं, बल्कि वह मराठी भी हैं। मौजूदा चुनाव प्रचार के दौरान उन्‍होंने इसका फायदा उठाने की कोशिश की थी। उर्मिला ठेठ मराठी में अपना भाषण देती थीं। यही नहीं उनकी रैलियों में भीड़ भी जुटती थी। लेकिन, रुझानों से लगता है कि यह भीड़ उनकी ग्‍लैमरस छवि की वजह से जुटती थी। हालांकि, अब जो रुझान आ रहे हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि कांग्रेस दांव फेल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *