इसरो चीफ के. सिवन ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग पर दिया बयान

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग न हो पाने को लेकर इसरो चीफ के. सिवन ने कहा है कि “भविष्य में इसका ख्याल रखा जाएगा” आगे कहा कि “चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं हैं और भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास बेहद कीमती डेटा उपलब्ध है। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में इसरो अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता के जरिए सॉफ्ट लैंडिंग का हरसंभव प्रयास करेगा।

तो वहीँ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुखिया ने कहा कि आने वाले महीनों में कई अडवांस सैटलाइट्स की लॉन्चिंग की योजना है। आगे उन्होंने कहा, ‘आप सभी लोग चंद्रयान-2 मिशन के बारे में जानते हैं। तकनीकी की वजह से हम विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करा पाए, लेकिन पूरा सिस्टम चांद की सतह से 300 मीटर दूर तक पूरी तरह काम कर रहा था।’

बता दे इसरो के 50 साल पूरे होने के मौके पर के. सिवन ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *