इसरो चीफ के. सिवन ने बताये 2020 के लक्ष्य

भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष के सिवन ने 2019 की उपलब्धियां और 2020 के लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है और इस परियोजना पर कार्य चल रहा है।

इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘दूसरे अंतरिक्ष बंदरगाह के लिए जमीन अधिग्रहण पर कार्य चल रहा है। दूसरा पोर्ट तमिलनाडु के थोथूकुडी में होगा।’ चंद्रयान-2 को लेकर उन्होंने कहा, ‘निःसंदेह हम सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड नहीं कर पाए लेकिन हमने चंद्रयान -2 पर अच्छी प्रगति की है। ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। यह अगले सात सालों तक काम करता रहेगा और साइंस डेटा देता रहेगा।’

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *